धान संग्रहण केन्द्र में चोरी: 30 बोरी धान वाहन में भरकर ले गए चोर, चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

धान संग्रहण केन्द्र में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 बोरी धान वाहन जब्त किया गया।

Updated On 2025-10-09 10:51:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी 

दिलीप वर्मा- तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा से धान चोरी का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए धान संग्रहण केन्द्र कोहका में धान चोरी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 बोरी धान सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त किया गया है।

प्रार्थी संदीप शर्मा की तरफ से थाने में दर्ज शिकायत की अनुसार, यह पूरा मामला 7 सितम्बर की देर रात का है। यहां के धान संग्रहण केन्द्र कोहका में चोर फड क्रमांक 3 से 30 बोरी धान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 37 हजार 200 है। वहीं मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अज्ञात चोरों की तलाशी में जुट गई थी।

चार आरोपी गिरफ्तार
मामले में नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम देवनारायण यादव उम्र 21 वर्ष, देवाशीष मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष, नितेश निषाद उम्र 22 वर्ष और बुधारु यादव उम्र 20 वर्ष है। आरोपियो से पूछताछ करने पर चोरी करने की योजना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया।

30 बोरी धान और वाहन जब्त
आरोपियों के कब्जे से वाहन और 30 बोरी धान को बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के उक्त धान को खरीदी करने वाले के बारे में भी आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News