जल्द काम पर लौट सकते हैं NHM कर्मचारी: स्वास्थ्य मंत्री बोले- 10 सूत्रीय मांगों में से चार पूरी, 3 के लिए बनाई गई है कमेटी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- NHM कर्मचारियों यदि जल्द काम पर नहीं लौटेंगे तो नई भर्ती करेंगे।

Updated On 2025-09-19 16:20:00 IST

पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। प्रदेशभर के कर्मचारियों ने अपना सामूहिक इस्तीफा भी सौंप दिया है। वहीं इस बीच अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, NHM कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से चार मांगों को पूरा कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- बचे हुए तीन मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। जिस पर चर्चा की जा रही है। NHM के हड़ताल के चलते प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, मामले में NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत हुई है इस दौरान उन्होंने अपनी सहमति जताई है।

काम पर लौटने की उम्मीद
जायसवाल ने कहा- NHM कर्मचारियों से बातचीत और मांगे पूरी होने के बाद काम पर लौट जायेंगे। जिसके बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं यथावत हो जाएगी। बता दें कि, हड़ताल के दौरान सरकार ने कई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य को काम पर लौटने के लिए अल्टीमेटम भी जारी किया था।

काम पर नहीं लौटे तो करेंगे नई भर्ती - जायसवाल
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री जायसवाल ने कहा कि, अगर कर्मचारी अपनी हड़ताल बंद करके काम पर नहीं लौटेंगे तो हमें नई भर्तियों पर विचार करना होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा- इसके लिए दो- तीन दिन के भीतर विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने