सीढ़ियों पर मिली नवजात बच्ची: विधायक रिकेश ने की मुख्यमंत्री से चर्चा, गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कर सकेंगे आवेदन

भिलाई के अयोध्या नगर के एक खंडहर की सीढ़ियों में नवजात बच्ची ठंड से ठिठुरती मिली। बच्ची दुर्ग चिकित्सालय में है।

Updated On 2025-11-18 15:14:00 IST

विधायक रिकेश सेन ने नवजात बच्ची को लेकर मुख्यमंत्री से की चर्चा 

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल धाम से बरामद लावारिस बच्ची जिला अस्पताल दुर्ग में है। विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग चिकित्सालय में बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर और मुख्यमंत्री से चर्चा की है।

श्री सेन ने बताया कि, इस लावारिस बच्ची को गोद लेने के इच्छुक दम्पत्ति कलेक्टर दुर्ग को आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री से बच्ची के संबंध में चर्चा हुई है। अगर उसे गोद लेने के लिए आवेदन नहीं मिलते हैं तो उसके लालन-पालन की सम्पूर्ण जवाबदेही राज्य सरकार उठाएगी। 


माता-पिता का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस प्रशासन बच्ची के माता पिता के संबंध में पतासाजी कर रहा है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि, यह पता लगाना पुलिस की प्राथमिकता है कि बच्ची किसकी है और किस परिस्थिति में उसे यहां छोड़ा गया। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

खंडहर की सीढ़ियों पर ठंड से कांपती मिली थी नवजात बच्ची
आपको बता दें कि, अयोध्या नगर के एक खंडहर की सीढ़ियों पर बच्ची को ठंड से कांपती और रोती हालत में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। बच्ची कंबल में लिपटी थी। स्थानीय लोगों ने बच्ची की हालत देख डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची दो दिन से अधिक की प्रतीत हो रही है। उसकी मेडिकल जांच की जा रही है और हालत स्थिर है।

Tags:    

Similar News

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका