जीएसटी सुधारों की नई दिशा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीएसटी काउंसिल के फैसलें को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने ने कहा -आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई।

Updated On 2025-09-04 12:04:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि, यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई। भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं सस्ती कर दी गई। जैसे खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे नागरिकों के जीवन में सीधा लाभ पहुंचेगा।

उद्योग-व्यापार को मिलेगी नई ऊर्जा
उन्होंने कहा कि, नवरात्रि पर्व से लागू होने वाला यह प्रावधान पीएम मोदी ने Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेगा। इससे उद्योग-व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी। देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

देश की अर्थव्यवस्था में आएगा सुधार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय आम आदमी के जीवन को सरल बनाने और देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने