बस्तर में फिर भाजपा नेता की हत्या: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा, पर्चा फेंककर लगाये गंभीर आरोप

बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी है। शव के पास पर्चा फेंककर गंभीर आरोप लगाये हैं।

Updated On 2025-10-14 11:59:00 IST

भाजपा नेता पूनेम सत्यम 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है।

भाजपा नेता के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा फेंका है। जिसमें लिखा- ब्राहमतीय हिन्दुत्वयासीवादी भाजपा, आरएसएस, मोदी, विष्णुदेव साय सरकार ने 2026 मार्च तक माओवादी पार्टी के खात्मे का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को लेकर गांव- गांव में भाजपा संगठन को मजबूत और पुलिस मुखबिर तंत्र को एकत्रित कर सूचना आधार पर हमारी दलों के उपर हमला कर रही है।


मुखबिरी करने का लगाया आरोप
भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम को हमारे मद्देड़ एरीया कमेटी की तरफ से भाजपा संगठन सदस्य पुलिस मुखबिरी का काम छोड़कर जनता के साथ जीवनयापन करने को 2016 से अब तक कई बार समझाया गया। फिर भी हमारी पार्टी का बात को न मानकर पुलिस और सरकार के लिए काम कर रहा था। हमारे संगठन की जानकारी को सरकार तक पहुँचाने का काम किया।

मौत के लिए भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार
2024 जुलाई 26 को पूनेम सत्यम के पुलिस को सूचना देने के कारण हमारे पार्टी के कार्यकर्ता को पुलिस उठाकर ले गई। हमारे कई सामान का पुलिस के हाथों में जाने के पीछे पूनेम सत्यम का ही काम है। इसलिए 15 अक्टूम्बर 2025 को भारत बंद का आह्वाहन करते हुए पूनेम सत्यम को मौत की सजा दे रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा- सत्यम की मौत का जिम्मेदार एरीया कमेटी नहीं बल्कि ब्राहमणीय हिन्दूत्व, फासीवादी, भाजपा विष्णुदेव साय सरकार है।

नक्सलियों के बड़े समूह को ख़त्म करना जरुरी - विजय शर्मा
मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- मुखबिरी के संदेह में BJP नेता की नक्सलियों ने हत्या की। बस्तर की जनता ने स्पष्ट कर दिया, नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। नक्सलियों के बड़े समूह ने तय कर लिया नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। बस्तर में भी बहुत सारी गतिविधियां चल रही है। आने वाले समय में मुख्यधारा में आने वालों का स्वागत होगा। ऐसी घटनाओं से हमारे जवान निपटने का प्रयास कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका