एरिया डोमिनेशन के दौरान बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट की चपेट में आई DRG की 'शेरनी', रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी

नक्सलियों के किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी की एक महिला जवान घायल हो गई है। एरिया डोमिनेशन के दौरान यह हादसा हुआ है।

Updated On 2025-11-27 16:49:00 IST

 IED ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला डीआरजी जवान घायल

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा सुकमा- गोगुंडा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस दौरान चपेट में आने से डीआरजी की एक महिला जवान घायल हो गई है। घायल को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, सुरक्षा बल के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि की है।

बीजापुर में बड़ा नक्सली षड्यंत्र हुआ था नाकाम
वहीं बीते सप्ताह बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई थी। यहां भैरमगढ़ के चिहका-उसपरी मार्ग पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया था। स्टील टिफिन में छुपा लगभग 10 किलो IED बरामद कर जवानों ने मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया था। भैरमगढ़ थाना और बीडीएस टीम सर्चिंग पर थी, तभी इलेक्ट्रिक तार दिखने पर यह सफलता मिली थी।

दंतेवाड़ा में भी नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
पिछले महीने भी 6 अक्टूबर को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने नाकाम कर दिया था। जवानो ने 5 KG का प्रेशर कुकर बम बरामद कर फैल कर दी है। दरअसल, सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों ने जवानो को नुकसान पहुँचाने के मंसूबे से IED बम प्लांट कर रखा था। CRPF195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानो ने IED बम बरामद कर मौके पर ही नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि, सितंबर महीने इसी इलाके में नक्सलियों की IED की चपेट में आकर दो CRPF के जवान घायल भी हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय: सीएम साय ने भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर के लिए दी प्रशासकीय स्वीकृति

कैलाशगिरी शिव मंदिर में दो दिवसीय भक्ति महोत्सव: 14 फरवरी को सुंदरकांड पाठ और 15 को महाशिवरात्रि का आयोजन