विधायक के जन्मदिन समारोह में पॉकेटमारी: भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नगदी ले उड़े चोर, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

तखतपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान पॉकेट मारने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पर हाथ साफ गया था।

Updated On 2025-09-15 11:17:00 IST

भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नगदी ले उड़े चोर

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पॉकेटमारी का मामला सामने आया है। यहां के तखतपुर में विधायक के जन्मदिन समारोह के दौरान पॉकेट मारने आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी पर हाथ साफ गया। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मच गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए पॉकेटमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जेब से नकदी पर हाथ साफ कर गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अश्वनी गुप्ता के 31 हजार, दिलीप तोलानी के 5 हजार, प्रमोद निर्मलकर के 5 हजार और परमानंद धुरी के 3 हजार रुपये उड़ाए गए।

एक आरोपी गिरफ्तार
पॉकेटमारी का मामला सामने आने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी ने नाराजगी जताई। वहीं एक पॉकेटमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रकाश मरावी है जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने