जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: दो लोगों की टांगी से वार कर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

जशपुर में जमीन विवाद के चलते दो लोगों पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

Updated On 2025-10-31 11:51:00 IST

जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां पर दो लोगों की टांगी से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि, दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने हमला किया था। दोनों पक्ष से दो व्यक्ति की हत्या हुई है। चकरो यादव और नान्ही नागवंशी की मौत हुई है। पूरा मामला पत्थलगांव थाने के पाकरगांव का है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं 17 अक्टूबर को बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र में हत्या की घटना के बाद सनसनी फैल गई थी। करीयाटोला गांव में जमीन विवाद के चलते 70 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पूरा मामला जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के करीयाटोला गांव का बताया जा रहा था।


काफी पुराना था जमीन विवाद
दरअसल, काफी पुराना जमीन विवाद दोनों के बीच चल रहा था और इस बीच 70 वर्षिय जगत राम सिन्हा की उसी के गांव में रहने वाले 70 साल के बाला राम सिन्हा ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने