बाराद्वार में किसान विज्ञान सम्मेलन: वैज्ञानिकों ने बताए आधुनिक खेती और आय बढ़ाने के तरीके
सक्ती जिले के बाराद्वार में गुरूवार को किसान विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में कई जिलों के किसान शामिल हुए।
किसान विज्ञान सम्मेलन
राजीव लोचन साहू-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार में गुरूवार को किसान विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में कई जिलों के किसान शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न जानकारी दी गई और कहा कि, कैसे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
किसानों ने बताया कि, इस सम्मेलन से उन्हें विभिन्न जानकारी मिली है। वैज्ञानिकों ने सभी विषयों पर बारीकी से जानकारी दी गई है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। ऐसे आयोजन आयोजित होने से किसान जागरूक होते है।
- कैसे उन्हें खेती करना चाहिए?
- कितनी मात्रा में दवा का उपयोग करना चाहिए?
- कैसे मछली पालन करना चाहिए?
- कैसे मशरूम उत्पादन करें ?
- कैसे आय में वृद्धि करें?
वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती संबंधित जानकारी दी
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक खिलावन साहू ने कहा कि, इस विज्ञान सम्मेलन में सक्ती, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़, कोरबा जिले के किसान शामिल हुए। जिन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने खेती से संबंधित गुर सीखे गए और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी दी गई। सरकार किसानों की आय बढ़ाने की ओर काम कर रही है।
भारतीय किसान यूनियन ने बढ़ाए मदद के हाथ
इधर, छत्तीसगढ़ के कई जगह पर लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं बाढ़ के कारण बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के कई ग्राम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित महिलाओं और बच्चों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में पहनने के लिए कपड़े, चादरें, बेडशीट और खाने की सुखी वस्तुएँ शामिल थीं। इन सामग्रियों को प्रभावित परिवारों तक पहुँचाकर उन्हें तात्कालिक सहयोग प्रदान किया गया।
संगठन हमेशा किसानों और आम जनता की मदद करेगा
भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में संगठन हमेशा किसानों और आम जनता के साथ खड़ा है और आगे भी ज़रूरत पड़ने पर हर संभव मदद करेगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी प्रवीन क्रांति, प्रदेश अध्यक्ष संजय पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नरवाल, प्रदेश सह सचिव कमल कुशवाह, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंदर शर्मा, तथा दंतेवाड़ा जिले के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।