दीपावली से पहले खरोरा को मिली सौगात: स्ट्रीट लाइट खरीदी के नए आदेश जारी, उपमुख्यमंत्री साव का जताया आभार

खरोरा नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट खरीदी के नए आदेश जारी, दीपावली से पहले नगर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी।

Updated On 2025-09-24 16:47:00 IST

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सूरज सोनी- खरोरा। नगर पंचायत खरोरा में लंबे समय से चली आ रही प्रकाश व्यवस्था की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब अष्यक्ष एवं पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइट की खरीदी की जा सकेगी।

नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने कुछ दिनों पहले उपमुख्यमंत्री नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा से भेंट कर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था।

बिजली पोल पर लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद
नगर में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को रखते हुए मंत्री अरुण साव को जानकारी दी गई। नगर में लगे बिजली पोल पर लगे अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद है और खराब हो चुकी है। नगरीय निकायों की खरीदी नियमों के तहत नगर पंचायत की निधि, अध्यक्ष और पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइटों की खरीदी नहीं की जा सकती है। यह समस्या केवल नगर पंचायत खरोरा कि नहीं अपितु छत्तीसगढ़ के समस्त नगरीय निकायों की है।


सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए जाहिर की प्रसन्नता
उक्त समस्या पर संज्ञान में लेते हुए नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नगरी प्रशासन विभाग के माध्यम से नया आदेश जारी करवाई है। जिससे अब छत्तीसगढ़ समस्त नगरीय निकायों में स्ट्रीट लाइटों की खरीदी अध्यक्ष और पार्षद निधि से की जा सकती है। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार से पहले उक्त आदेश प्राप्त होने पर नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी और पार्षदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।

धन्यवाद देते हुए किया आभार वाक्य
इससे प्रकाश व्यवस्था की जो समस्या थी, उसका निदान होगा और व्यवस्थित रूप से प्रकाश की व्यवस्था की जा सकेगी। नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष और पूरी नगर पंचायत परिषद ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा का धन्यवाद देते हुए आभार वाक्य किया।

Tags:    

Similar News