दीपावली मिलन समारोह: पंडरिया विधायक भावना बोहरा बोलीं- यह मेरे लिए पारिवारिक उत्सव

पंडरिया की भाजपा विधायक भावना बोहरा शनिवार को अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया।

Updated On 2025-11-08 19:51:00 IST

विधायक पंडरिया भावना बोहरा 

संजय यादव- कवर्धा। बिहार चुनाव में संगठनात्मक दायित्व निभाने के बाद प्रदेश के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने अपने क्षेत्र के पोलमी गांव में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडल के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

चुनावी व्यस्तताओं के चलते वे दीपावली के दौरान क्षेत्र में नहीं रह सकी थीं, इस कारण उन्होंने लौटकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक बोहरा ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सामूहिक वंदे मातरम गायन
इस अवसर पर ‘वंदे मातरम’ गीत के 150वें वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगायक सुनील सोनी ने अपने गीतों से समा बांधा। संगीतमय प्रस्तुति के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसके साथ कार्यक्रम का स्नेहिल समापन हुआ।

यह मेरे लिए पारिवारिक उत्सव : भावना
भावना बोहरा ने कहा- कार्यकर्ताओं और जनता के साथ यह दीपावली मिलन मेरे लिए परिवारिक उत्सव जैसा है। सभी के सहयोग और स्नेह से ही जनसेवा का कार्य संभव है, इस दौरान उन्होंने बिहार के चुनावी अनुभव भी शेयर किया।

Tags:    

Similar News

छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेंगे शिक्षक: स्कैन करके ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी कॉपियां

सरगुजा में छात्र पर क्रूरता: बरसाए गए 13 डंडे, पैरों में खून जमने के निशान