सीएम साय की संवेदनशील पहल: गणेश विसर्जन सड़क हादसे में पीड़ितों को 32 लाख रुपये की मिली सहायता राशि

जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों के परिजनों को CM ने 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी।

Updated On 2025-10-04 17:30:00 IST

सहायता राशि प्रदान करते हुए 

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई थी। जहां चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 24 घायल हुए थे। घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित राहत और मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और प्रशासनिक तत्परता के चलते मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये प्रति परिवार दिया गया। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कुल 32 लाख रुपये की राशि आज जूरूडाड पहुँचकर पात्र पीड़ित परिवारों को घर-घर जाकर वितरित की गई। जो सरकार की जवाबदेही और मानवीय दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है।


भाजपा सरकार जनता के साथ हर क्षण
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की सरकार केवल सत्ता में नहीं, बल्कि जनता के दिलों में है। यह सरकार संवेदनशील है, जवाबदेह है और हर सुख-दुख में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि, यह सहायता राशि सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक संदेश है कि जब जनता संकट में हो, तब भाजपा की सरकार मौन नहीं, मैदान में उतरती है। मुख्यमंत्री जी की यह तत्परता कांग्रेस की वर्षों की सुस्त कार्यशैली पर करारा जवाब है।


सरकार ने की कम समय में राहत वितरण
वहीं जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री साय ने यह दिखा दिया है कि भाजपा की सरकार घोषणाओं से नहीं, कार्यों से चलती है। इतने कम समय में राहत वितरण कर सरकार ने जनसेवा की नई परिभाषा लिखी है। अंत में क्षेत्रवासियों और पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं भाजपा संगठन के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि, यह सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि समय पर हर वादा निभाती है। यही है ‘जनता की सरकार, जनता के लिए।


ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सीदाम, मंडल अध्यक्ष हरिश आरीक, मंडल उपाध्यक्ष बंधर यादव, तहसीलदार महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार मिश्रा सहित तहसील स्टाफ और बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News