मेरी मुर्गी की चार टांग: पूरे इलाके में फैली चर्चा, घर में उमड़ी देखने वालों की भीड़

जशपुर जिले के बगीचा निवासी पंकज सिंह मुर्गा व्यापारी के यहां का है जिन्हें एक ऐसी मुर्गी मिली है जिसके चार पैर हैं। इस मुर्गा को देखने के लिए लोग आ रहे हैं।

Updated On 2025-11-09 18:28:00 IST

मुर्गी के चार पैर 

अजय सुर्यवंशी- जशपुर। एक कहावत है कि मेरी मुर्गी की तीन टाँग लेकिन आज जो तस्वीर हम दिखाने जा रहे है उस मुर्गी का तीन नही चार टाँग है। यह मुर्गी जशपुर जिले के बगीचा निवासी पंकज सिंह मुर्गा व्यापारी के यहां का है जिन्हें एक ऐसी मुर्गी मिली है जिसका चार पैर है। जैसे ही यह बात लोगो को पता चली पंकज सिंह के मुर्गा दुकान में चार पैर वाला मुर्गा देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग दूर- दूर से उनके दुकान में इस मुर्गा को देखने आ रहे है और अपने कैमरे में तस्वीर कैद कर रहे है जो कौतूहल का विषय बना हुआ है।

मुर्गा व्यापारी पंकज सिंह का कहना है कि अभी तक यह बात हम कहावत में सुनी थी कि मेरी मुर्गी के तीन टाँग लेकिन वह बात मेरे दुकान में चरितार्थ हो गया। मेरे पास जो मुर्गी पांच दिन पहले मिला है उस मुर्गी का 4 पैर है जिसे देखने के लिए पांच दिन से लोग आ रहे है। इस मुर्गी को मैं बेच भी नही रहा हूं। क्योंकि, जिस दिन से मेरे दुकान पर यह मुर्गी आया है, मेरे दुकान का सेल बढ़ गया है। 


Tags:    

Similar News

चीन में चल रही ड्राइवरलेस कार की टेस्टिंग: उड़न छू नहीं उड़ने वाली कारों का सपना, भविष्य में संभव

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा