छह निरीक्षकों का तबादला: प्रमोद कुमार सिंह को बलौदा बाजार जिले में मिली नई पदस्थापना, देखिए सूची
छत्तीसगढ़ के छह निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। जिसके अनुसार, निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को बलौदा बाजार जिले में नवीन पदस्थापना मिली है।
प्रमोद कुमार सिंह को बलौदा बाजार जिले में मिली नई पदस्थापना
कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के आदेश के तहत छह निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टि से इन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें सबसे अधिक चर्चा निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के तबादले को लेकर है।
रायपुर यातायात थाना में अपनी कड़ाई और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले प्रमोद सिंह को पूर्व आदेश में रक्षित केंद्र रायपुर भेजा गया था, जिसे अब संशोधित करते हुए उन्हें बलौदाबाजार जिले में भेजा गया है। प्रमोद कुमार सिंह पहले भी बलौदाबाजार जिले के कई थानों और यातायात शाखा में प्रभारिक रह चुके हैं।
पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था की जताई जा रही उम्मीद
जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार, क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने और सख़्त कार्रवाई के लिए वे जाने जाते हैं। इसके साथ ही वे अपने पर्यावरण प्रेम के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जहां भी उन्होंने पदस्थ होकर काम किया, वहां हरियाली बढ़ाने, पौधरोपण और स्वच्छता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी नई पोस्टिंग से बलौदाबाजार जिले की पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इनका हुआ ट्रांसफर
- केदार परमा बंजार, निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार-भटगाँव से आबकारी शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
- जयजय कुमार सिहल, निरीक्षक, जिला महासमुंद से जिला कबीरधाम।
- प्रमोद कुमार सिंह, निरीक्षक, जिला रायपुर से जिला बलौदाबाजार।
- मनिष परिहार, निरीक्षक, जिला सरगुजा से आबकारी शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर।
- वीरेंद्र नारायण शर्मा, उप निरीक्षक, जिला बलरामपुर–रामानुजगंज से जिला धमतरी।
- मानस राम, उप निरीक्षक, जिला महासमुंद से जिला रायगढ़।