अवैध शराब बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश: लामबंद होकर दो युवकों को पकड़ा, 200 पौवा शराब किया बरामद

खरोरा से सटे केसला गांव में अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने लामबंद होकर पकड़ा। इस दौरान दोनों के पास से 200 पौवा शराब जब्त किया गया है।

Updated On 2025-09-05 17:37:00 IST
200 पौवा शराब के साथ पकड़े गए आरोपी 

भरत कुंभकार- खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश और हताशा है। इसी बीच ग्रामीणों ने लामबंद होकर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो लोगों को पकड़ा। इस दौरान दोनों के पास से 200 पौवा शराब जब्त किया गया।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम केसला का है। यहां पर धड़ल्ले से हो रही शराब बिक्री के चलते लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण उनके हौसले बुलंद है। इससे पहले गांव की महिलाओं ने शराब कोचियों को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी बाज नहीं आए तो उन्होंने खुद मोर्चा संभाला और दो लोगों को पकड़ा।

अवैध रूप से शराब लाते पकड़े गए दो आरोपी
महिलाओं ने पूरे गांव में धुमकर अवैध शराब बेचने वालों को चेतावनी दी। जिसके खौफ में शराब कोचियों ने बिक्री करना बंद कर दिया। वहीं कुछ लोगों को एक व्यक्ति के अवैध तरीके से शराब लाने की सूचना मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर दो आरोपी अजय धीवर और धनेन्द्र भोई को पकड़ा। इस दौरान आरोपियों के पास से 200 देशी शासकीय शोले मसाला शराब जब्त किया गया।

तस्करी करने वालों पर होगी कार्यवाई
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुरे मामले में आबकारी अधिकारी सिलविया सुमन ने मामले में कहा- मैं अभी- अभी पदभार सम्हाली हूं। इस संबध में मुझे कोई जनकारी नहीं है। अगर अवैध शराब पर अंकुश लगाकर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने