पेड़ पर लटका मिला युवक- युवती का शव: प्रेम- प्रसंग की जताई जा रही आशंका, बीते दस दिनों के भीतर यह दूसरा मामला

फरसगांव क्षेत्र में नाबालिग युवती और बालिग युवक का एक ही पेड़ पर लटकता शव मिला है। प्रेम- प्रसंग के चलते फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है।

Updated On 2025-09-18 10:06:00 IST

मौके पर मौजूद पुलिस 

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर नाबालिग युवती और बालिग युवक का एक ही पेड़ पर लटकता शव मिला है। केशकाल विधान सभा में इस तरह का 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेडा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है। जहां के युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। मामले में प्रेम- प्रसंग की संभावना जताई जा रही है। दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। वहीं लगातार ऐसे दो मामले सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

नाबालिग युवती ने की आत्महत्या
वहीं बीते महीनों कोतबा में एक आदिवासी नाबालिग युवती ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवती के जीवित होने की आस में उसे उठाकर इलाज के लिए कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका युवती का नाम पुनम सिदार था वह कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में रहती थी।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने