निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंदा: हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दुर्ग जिले के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने देर रात बड़ा हादसा हुआ। नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई।

Updated On 2025-10-16 09:36:00 IST

Accident

आनंद नारायण ओझा- दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात शहर के पटेल चौक, कलेक्ट्रेट के सामने एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरा मामला सिटी कोटवाली थाने क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग नगर निगम की ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवाओं को रौंद दिया। हादसे में 25 वर्षीय सलमा और खिल्श्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुंद्रा पारा स्थित अटल आवास के निवासी थे। वहीं, उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मिनी-ट्रक से जा टकराया स्कूटर
कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटर की रोड के किनारे खड़ी मिनी-ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, स्कूटर में तीन लोग सवार थे।

हादसे में एक युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई है। मृतक की पहचान महेश यादव (निवासी कटोरा तालाब) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल यश शर्मा और रूपेश साहू का इलाज मेकहारा अस्पताल में जारी है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने