प्रेस वार्ता में सोते दिखे कांग्रेस नेता: पूर्व मंत्री बोले- शर्मा जी 'मंथन' कर रहे हैं, वीडियो वायरल, लोग ले रहे चुटकी

कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मंच पर ही सोते हुए नजर आए। जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated On 2025-10-07 12:00:00 IST

प्रेस वार्ता में सोते नजर आए कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा

मुकेश बैस- जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा में कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता आयोजित की थी। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस पर अब नेता- मंत्री जमकर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मंच पर ही सोते हुए नजर आए। शर्मा गहरी नींद में इतने खो गए थे कि, AICC ऑब्जर्वर के संबोधन की भी सुध नहीं थी।

दरअसल, जांजगीर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। इस दौरान AICC से ऑब्जर्वर बनकर पहुंचे विवेक बंसल प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वहीं उनके साथ कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और ऑब्जर्वर दल के सदस्य सत्यनारायण शर्मा, इंग्रिड मैकलाउड और जनक ध्रुव भी मौजूद थे।

शर्मा जी नींद में मंथन कर रहे हैं- पूर्व मंत्री डहरिया
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मंच पर ही नींद में खोए नजर आए। इस पर जब मीडिया कर्मियों ने जब इस पर सवाल किया तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने मज़ाकिया लहजे में कहा- 'शर्मा जी मंथन कर रहे हैं'। पूर्व मंत्री के सोने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां लोग कांग्रेस नेताओं की संगठन सृजन के प्रति रुचि और समर्पण पर तंज कस रहे हैं।

Tags:    

Similar News