10 नवंबर को गुजरात जायेंगे सीएम साय: कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, सरकारी योजनाओं से भी होंगे रुबरु

सीएम विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुजरात सरकार की योजनाओं से रुबरु होंगे।

Updated On 2025-11-09 09:33:00 IST

10- 11 नवंबर को गुजरात दौरे पर जायेंगे सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुजरात के सीएम से मुलाकात करेंगे। जहां पर सीएम साय गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। साथ ही डैशबोर्ड जन शिकायत सिस्टम और गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। इसके अलावा सीएम सायNAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे।

सीएम विष्णु देव सा साय साबरमती रिवर फ्रंट और केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी भी जाएंगे। इसके बाद वे भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा 11 नवंबर को CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे। इस दौरान गुजरात के उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में 14 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में धान खरीदी, किसानों के भुगतान को लेकर चर्चा होगी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर चर्चा की भी संभावना जताई जा रही है। साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा हो सकती है।

Tags:    

Similar News

सरकार ने दी बड़ी राहत: 5-6 को दो दिन और होगी धान खरीदी

चीन में चल रही ड्राइवरलेस कार की टेस्टिंग: उड़न छू नहीं उड़ने वाली कारों का सपना, भविष्य में संभव

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा