नागपुर में यूनिटी मार्च: छत्तीसगढ़ के 68 युवाओं को सीएम साय ने किया रवाना, बोले- यात्रा सफल कर प्रदेश का नाम करें रोशन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चयनित 68 युवाओं को 150वीं यूनिटी मार्च के लिए नागपुर रवाना किया। इस दौरान डिप्टी सीएम साव समेत अन्य मौजूद रहे।

Updated On 2025-11-23 17:00:00 IST

 राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने वाले युवाओं के साथ सीएम साय

रायपुर। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

सीएम साय ने कहा- आप सब एकता यात्रा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं बहुत- बहुत शुभकामनाएं। यात्रा को सफल करके छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करके आइए। हमारा देश 562 से ज्यादा रियासतों में बंटा हुआ था, सरदार पटेल ने सभी को एक माला में पिरोने का काम किया। 31 अक्टूबर उनका जन्म दिवस है, जिसे हम एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।

150वीं जयंती पर कई तरह के आयोजन किए जा रहे
इस साल उनकी 150वीं जयंती होने से कई तरह के आयोजन हो रहे हैं।10 नवंबर हमारे छत्तीसगढ़ का दिन था, वहां हम लोग शामिल हुए। छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। यहां के व्यंजन भी वहां पर बने, उनका भी एग्जिबिशन था। उसी दिन हमारे प्रदेश के साथ दिल्ली और सिक्किम प्रदेश भी शामिल थे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 15 दिनों तक भारत पर्व मनाया गया, इसमें हम सब लोग शामिल होकर आए हैं।


डिप्टी सीएम के साथ पूरी करेंगे यात्रा
अब राष्ट्रीय यात्रा के लिए भेज रहे हैं, जो 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। इसमें देश के बड़े-बड़े लोग शामिल होंगे। हमें भी आमंत्रण है, हम भी अपने डिप्टी सीएम के साथ पूरी यात्रा में रहेंगे। दो दिनों में पूरी डेट फाइनल करके भेज देंगे, वहां पर अलग- अलग प्रदेशों के व्यंजन, संस्कृति और विभिन्न चीजें देखने मिलेंगी। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग को भी एक बार फिर से बधाई।

केवड़िया तक राष्ट्रीय पदयात्रा में लेंगे हिस्सा
ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। 


केवड़िया में दिखा सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक- सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, विगत दिनों वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में सम्मिलित हुए थे, जहाँ उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक देखी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विविधता और व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया था।


भौगोलिक एकता के निर्माण में पटेल की अहम भूमिका - साव
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ देशभर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने रियासतों के विलय का ऐतिहासिक कार्य किया जो भारत की एकता और अखंडता का आधार बना। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


Tags:    

Similar News