बगीचा पहुंचे राहुल टिकरिहा: बोले- भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, पूरे उत्साह के साथ कर रहे हैं काम
भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जशपुर जिले के प्रवास पर पहुंचे। जहां पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बगीचा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा
अजय सूर्यवंशी- जशपुर। भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जशपुर जिले के बगीचा पहुंचे। जहां पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गाजे- बाजे और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा युवा मोर्चा पार्टी का रीढ़ है। पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के हमलावर होने पर राहुल टिकरिहा ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन पार्टी है इनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो मुझ पर चरित्र लांछन लगा कर मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे है। मुझ पर जो आरोप लगा रहे हैं वह चार साल पुराना मामला है। कांग्रेस वाले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को नहीं छोड़ रहे हैं तो मैं तो पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं।
भाजपा युवा मोर्चा पार्टी का रीढ़ है- राहुल टिकरिहा
राहुल टिकरिहा ने बताया कि, सरगुजा में अनेक कार्यक्रम थे उसके बाद आज हमारा जशपुर प्रवास है। जशपुर जिला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला है और स्व दिलीप सिंह जूदेव की तपोभूमि भी है। उन्होंने आगे कहा- भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में साय सरकार का काम बहुत ही अच्छा चल रहा है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, विजआदित्य सिंह जूदेव, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जी, मंडल महमंत्री पवन सिंह जी, बगीचा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रित्विक जैन, मंडल महामंत्री शुभम जिंदल, हेमंत भगत, संतोष गुप्ता,विवेक कुमार गुप्ता आकाश जायसवाल,नितिन गर्ग मौजूद रहे।