भाजपा अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को: नितिन नबीन के प्रस्तावक-समर्थक बने सीएम साय

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। अध्यक्ष के नाम का ऐलान 20 जनवरी को होगा।

Updated On 2026-01-18 09:57:00 IST

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। अध्यक्ष के नाम का ऐलान 20 जनवरी को होगा। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जा रहा है। नितिन नवीन के लिए जो नामांकन भरे जाएंगे, उसमें एक नामांकन छत्तीसगढ़ की तरफ से भी भरा जाएगा। प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के जो 17 सदस्य बने हैं, इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा के साथ प्रदेश के मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा नेता शामिल हैं।

नामांकन फार्म में इनके प्रस्तावक, समर्थक के रूप में हस्ताक्षर लेकर रायपुर में ही फार्म तैयार किया गया है। दिल्ली में 19 जनवरी को नामांकन के समय छत्तीसगढ़ की तरफ से यह नामांकन दाखिल किया जाएगा। राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्यों के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित और कई भाजपा नेता रविवार को अलग-अलग नियमित विमानों से दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री साय रविवार की रात या फिर सोमवार की सुबह जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने बीते साल के अंतिम माह में अचानक बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। अब पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव 19 जनवरी को किया जा रहा है।

19 जनवरी को दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन होगा
19 जनवरी को दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी पांच से छह बजे तक नाम वापसी का समय है। वैसे नितिन नवीन के नाम से ही अलग-अलग राज्यों के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा नामांकन भरे जाएंगे। अगले दिन मंगलवार 20 जनवरी को जरूरत पड़ने पर 11.30 बजे से 1.30 तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। ठीक इसी तरह से 2019 में पहले जेपी नड्डा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और 20 जनवरी 2020 को उनको पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। एक बार से छह साल बाद वही इतिहास दोहरा जा रहा है।

ये हैं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • डिप्टी सीएम अरुण साव
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा
  • प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल
  • प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप
  • केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • सांसद संतोष पांडेय
  • सांसद विजय बघेल
  • सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • राज्य सभा सांसद देवेंद्र राजा प्रताप सिंह
  • विधायक विक्रम उसेडी
  • विधायक पुन्नूलाल मोहिले
  • पूर्व विधायक ननकी राम कंवर
  • वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख

Tags:    

Similar News

क्रिकेट मैच में जीत की खुशी मातम में बदली: पार्टी मनाकर लौट रहे खिलाड़ियों की कार तालाब में गिरी, तीन की मौत

पीएम कुसुम योजना में अब लगेंगे सोलर कृषि पंप: सौर सुजला योजना होगी बंद, 20 हजार पंप लगाने का प्रस्ताव

मास्टर जी का अनूठा कारनामा: खुद स्कूल जाते नहीं, रख लिया किराए का शिक्षक

खरीदी केंद्र से संग्रहण तक नहीं पहुँचा धान: 5 दिन से लापता ट्रक जंगल में लावारिस मिला, 200 से अधिक कट्टा गायब