रावण दहन को लेकर विवाद: प्रशासन ने दूसरे को दी अनुमति, अर्पांचल लोक मंच समिति ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रशासन ने अर्पांचल लोक मंच समिति की जगह किसी और को अनुमति दे दी है। इससे नाराज समिति के लोगों आंदोलन की चेतावनी दी है।

Updated On 2025-09-08 20:54:00 IST

समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इस बार दशहरा पर्व पर रावण दहन को लेकर शहर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साइंस कॉलेज मैदान, जहां पिछले पांच वर्षों से अर्पांचल लोक मंच समिति रावण दहन करती आई है, वहां इस बार प्रशासन ने किसी और को अनुमति दे दी है। इसी फैसले से मंच के पदाधिकारी भड़क उठे हैं और उन्होंने ऐलान कर दिया है कि चाहे बड़ी से बड़ी अग्नि परीक्षा क्यों न देनी पड़े, लेकिन रावण दहन वहीं करेंगे।

दरअसल, समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन और पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब समिति ने समय पर आवेदन दिया था, तो फिर कॉलेज प्रबंधन ने किसी और का आवेदन क्यों स्वीकार किया। श्री मिश्रा ने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि, भले ही जेल जाना पड़े, लेकिन रावण दहन साइंस कॉलेज मैदान में ही होगा। सिद्धांशु मिश्रा ने इस पूरे प्रकरण को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। 

जरुरत पड़ने पर जाएंगे कोर्ट
उन्होंने कहा आगे कि, आवश्यकता पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और विधायक सुशांत शुक्ला से भी मुलाकात करेंगे। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर हैं कि परंपरा को कायम रखा जाएगा या इस बार मैदान में नए आयोजनकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने