रसूखदारों की काली करतूत: भिलाई में नौकरी लगाने का झांसा देकर छह साल तक नाबालिग से अनाचार

नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से अलग-अलग समय में अनाचार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Updated On 2026-02-01 12:17:00 IST

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई। नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से अलग-अलग समय में अनाचार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वर्ष अप्रैल 2018 से 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता से 6 आरोपियों ने गैंगरेप किया।

पुलिस ने शुक्रवार की रात को होटल सागर इंटरनेशनल के मैनेजर विजय स्वाईं और जोन 1 खुर्सीपार निवासी अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया है। वहीं संजय, बीएन, राजू, नतीन घटना की जानकारी के बाद से फरार हैं। उनके बारे में पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस के पास पीड़िता अपनी मां के साथ 30 जनवरी को पहुंची थी, जहां महिला पुलिस थाने में घटना की जानकारी लिखित में दी गई। आरोपियों को पीड़िता नाबालिग होने की जानकारी लगने के बाद भी उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता को धमकी देकर लगातार आरोपियों ने आठ साल से अनाचार करते रहे।

पुलिस कर रही कार्रवाई
इस दौरान पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित रही। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच अत्यंत संवेदनशीलता के साथ विधि अनुसार की जा रही है। पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त कार्रवाई हो पाए। मामले में विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मामले में सांसद विजय बघेल के निज सहायक का नाम घटना में सामने आने की चर्चा है। इसे लेकर सांसद विजय बघेल ने कहा कि आरोपी मेरा निज सहायक नहीं है, मेरे सिर्फ दो सहायक हैं, एक दिल्ली और दूसरा जिले में है।


चार फरार आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, गैंगरेप में बीएन, राजू, संजय, नतीन शहर के बड़े लोग हैं। गैंगरेप को लेकर शनिवार को पूरे दिन शहर में चर्चा रही। इसमें कुछ आरोपी पीडब्ल्यूडी में कोई ठेकेदार तो कोई नौकरी करता है। पीड़िता इसके चंगुल में फंसने का बड़ा कारण पुलिस तलाश रही है। आठ साल से पीड़िता के साथ अनाचार कर उसे लगातार धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का अब तक खुलासा नहीं किया है।

Tags:    

Similar News

प्रधानमंत्री सूक्ष्म स्वरोजगार योजना ने बदली अंजना की किस्मत: नौकरी छोड़कर बनाना शुरू किया ईंट, सालाना लाखों रुपये की कर रहीं हैं कमाई

बिलासपुर से बस के जरिए लाई जा रही थी मिलावटी सामग्री: अंबिकापुर के बाजारों में खपाने की थी तैयारी, नकली पनीर, खोया और मिलावटी दही जब्त

बलौदाबाजार में दिगंबर जैन मंदिर का लोकार्पण: जैन समाज ने किया पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़