ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हो गया कांड: 6 कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से 85 लाख वसूलकर खर्च किए, सभी गिरफ्तार

भिलाई शहर में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से वसूले करीब 85 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं किए।

Updated On 2025-11-10 15:01:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में 6 आरोपी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से वित्तीय धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के सैकड़ों ग्राहकों के साथ दस संग्रह कर्मचारियों ने लगभग 85लाख रुपए की ठगी की है। ग्राहकों से रकम एकत्रित कर कर्मचारियों ने निजी खर्च किया।प्रबंधक की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक मोहित देशमुख क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग व्दारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में सम्पूर्ण धनराशि लगभग 85 लाख रुपए ली गई थी, पर वो रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि, वे रकम जमा कर चुके हैं। बैंक के रकम को संग्रह कर्मचारियों ने स्वयं के निजी उपयोग में कर लिया है। आरोपियों ने 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के मध्य कुल 8498940/- रूपये खर्च कर गबन किया था।


240 ग्राहकों को दी गई लोन की राशि
प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि, आरोपीगण बैंक में संग्रह कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बैंक द्वारा 240 ग्राहकों को दी गई लोन की राशि टीका राम पाटले, आकाश नायक, अंकिता पाशवान, आर्य गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओमप्रकाश कोसरे और अन्य चार लोगों सहित कुल राशि लगभग 85 लाख रुपए ग्राहकों से एकत्रित कर बैंक में जमा नहीं कर धोखाधड़ी किया गया।

अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र होगी
प्रकरण के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ पर राशि गबन करना स्वीकार किया हैं। आरोपियों द्वारा फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग से लोन दिए गए राशि को संग्रह कर बैंक में जमा करने का कार्य करते थे। लोन की राशि को संग्रह कर राशि अपने निजी उपयोग में कर लिए। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। प्रकरण की विवेचना में और भी तथ्य प्रकाश में आने की संभावना है ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:-

1.टीकाराम पाटले उम्र 35 वर्ष ग्राम लोरमी जिला मुंगेली
2.आकाश नायक उम्र 30 वर्ष ग्राम बसना जिला महासमुंद
3.ओम प्रकाश कोसरे उम्र 21 वर्ष बजरंग नगर उरला
4.आर्या गोस्वामी उम्र 25 वर्ष साकिन दल्लीराजहरा जिला बालोद
5.रेशमा वर्मा 25 साकिन आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर
6.अंकिता पासवन उम्र 22 वर्ष ग्राम कोसा नगर सुपेला

Tags:    

Similar News