थप्पड़बाज मास्टर गिरफ्तार: गिनती ना सुनाने पर दूसरी कक्षा के छात्र को मार-मार कर सुजा दिया था गाल

बलरामपुर जिले के प्रायमरी स्कूल जावाखाड़ी में दूसरी क्लास छात्र को थप्पड़ मारने वाला शिक्षक को गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया गया।

Updated On 2025-12-01 15:36:00 IST

मास्टर गिरफ्तार

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। बलरामपुर जिले के प्रायमरी स्कूल जावाखाड़ी में एक शिक्षक ने गिनती नहीं सुना पाने के कारण छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक उदय यादव निलंबित कर दिया। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज गिरफ्तार कर लिया। मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवम्बर को कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला 7 वर्षीय छात्र प्रतिदिन की तरह स्कूल गया था। भोजन अवकाश के बाद शिक्षक उदय कुमार यादव ने छात्र को गिनती सुनाने को कहा। गिनती सुनाने के दौरान जैसे ही छात्र ने गलती की तो शिक्षक ने बच्चे के दोनों गाल पर थप्पड़ जड़ दिए जिससे बच्चे ने डरकर सिर झुका लिया। छात्र के सिर झुकाने से शिक्षक और भी नाराज हो गए और उन्होंने इस छात्र दोनों गालों पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। शिक्षक की पिटाई से बच्चे का गाल सूज गया। स्कूल की छुट्टी होने पर जब छात्र घर पहुंचा तो उसने मामले की शिकायत परिजन से की जिसके बाद परिजन का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप लगे थे। इस मामले की कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक उदय यादव निलंबित कर दिया। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने