प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी: कार से बरामद की गई 495 शीशी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले में वाड्रफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इनोवा कार से 495 शीशियां प्रतिबंधित कोडेक्स कफ सिरप बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Updated On 2025-10-18 10:02:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी

कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने इनौवा कार में अवैध रूप से कफ सिरप का परिवहन करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध इनोवा कार को रोककर तलाशी ली।

कीमत लगभग 73 हजार रुपये बताई जा रही
जांच के दौरान कार से 100-100 एमएल की 495 शीशियां कोडेक्स कफ सिरप बरामद हुईं। जिसकी कीमत लगभग 73 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वाड्रफनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, यह खेप उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने