ट्रक से टकराई कार: बाल-बाल बचे भाजपा नेता, रायपुर लौटते वक्त हुआ हादसा

रायपुर के भाजपा नेता शरद अग्रवाल बलोदाबाजार हाईवे पर सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। रात 10 बजे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। पलारी पुलिस जांच में जुटी है।

Updated On 2025-10-05 09:42:00 IST

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। रायपुर जिले के भाजपा नेता शरद अग्रवाल शनिवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि, रात करीब 10 बजे बलौदाबाजार से रायपुर लौटते वक्त उनकी कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना जोरदार था कि, कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से शरद अग्रवाल सुरक्षित बच गए। शरद अग्रवाल भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फ़िलहाल, पलारी थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।


खड़े ट्रक जा भिड़ी बाइक
वहीं 3 अक्टूबर को धमतरी और नगरी के बीच कुकरेल के पास शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 1 बाइक में सवार 3 युवक खड़े ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक आर्मी का जवान बताया जा रहा है जो छुट्टी पर घर आया था। तीनो युवक धमतरी से कुछ काम निपटा कर वापस अपने गांव कांटा कुर्रीडीह लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना केरेगाँव थाना क्षेत्र की बताई गई है।

बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जशपुर जिले में कुछ सप्ताह पूर्व बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया। मामला सिटी कोतावाली थाना क्षेत्र के एनएच-43 स्थित गम्हरिया घट की है।

आरोपी चालक गिरफ्तार
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैला था। इस मार्ग में आए दिन हो रहे हादसे को लेकर ग्रामीण प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने