FIR पर भड़के बृहस्पति सिंह: बोले- एक आदिवासी नेता को दबाना चाहते हैं टीएस सिंहदेव

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर आदिवासी नेता को दबाने और जेल भेजने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

Updated On 2025-11-08 19:58:00 IST

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह

संतोष काश्यप- अंबिकापुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, श्री सिंहदेव आदिवासी नेता को दबाने और जेल भेजने की साजिश कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सिर्फ सिंहदेव के इशारे पर काम करते हैं। FIR दर्ज कराने के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, जिला अध्यक्ष खुद ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं, जब वे अपराध करके बलरामपुर में छिपे थे, तब से उन्हें मैं जानता हूं। मैं दबने वाला नहीं, मुझे चाहिए बोलने और काम करने की आज़ादी है। मैं किसी का गुलाम बनकर काम नहीं कर सकता।

बृहस्पति सिंह ने सह प्रदेश प्रभारी पर पैसे मांगने का लगाया आरोप
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी के शीर्ष लीडी राहुल गांधी के महात्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। उन्होंने सह प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर जिला अध्यक्ष बनाने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया है। बृहस्पति सिंह ने कहा है कि, सरगुजा संभाग में जिलाध्यक्ष पद के संभवित उम्मीदवारों को अनजान नंबरों से कॉल आ रहे हैं। उनसे कन्फर्म जिलाध्यक्ष बनवाने का वादा कर पैसे मांगे जा रहे हें। बृहस्पत सिंह ने कहा है कि, अब तो पार्टी में पदों की सौदेबाजी आम बात हो चुकी है। श्री सिंह ने कहा- प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग के नाम पर कुछ लोग पैसों की मांग कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, संगठन में अब विचारधारा नहीं, बल्कि रुपयों का बोलबाला है। 

नई पार्टी बनाने का कर चुके हैं ऐलान
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। बृहस्पत सिंह को कुछ महीने पहले कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में सरगुजा और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज उठाएगी।

Tags:    

Similar News