पटना Accident Video: 90+ स्पीड में दौड़ रही स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत; SI-ASI घायल
Patna Scorpio Accident video: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार (11 जून) की रात भीषण हादसा हो गया। अटल पथ पर 90+ स्पीड में दौड़ रही स्कॉर्पियो ने वाहन चेकिंग कर रहे 3 पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। एक्सीडेंट में महिला सिपाही की मौत हो गई। SI और ASI की हालत गंभीर है।
Patna Scorpio Accident video: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार (11 जून) की रात भीषण हादसा हो गया। अटल पथ पर 90 की स्पीड में दौड़ रही स्कॉर्पियो ने वाहन चेकिंग कर रहे 3 पुलिस कर्मियों को उड़ा दिया। स्कॉर्पियो की टक्कर से SI, ASI और महिला सिपाही हवा में उछलकर जमीन पर गिरे। एक्सीडेंट में महिला सिपाही की मौत हो गई। SI और ASI की हालत गंभीर है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा एसकेपुरी थाना इलाके में रात 12:30 बजे की है। स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा
अटल पथ पर SK पूरी थाना पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस रात 12.30 बजे जहानाबाद के घोषी भखरा के रहने वाले प्रिंस कुमार की स्कॉर्पियो की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दीघा की ओर से 90 किमी से ज्यादा की रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने SI दीपक कुमार, ASI अवधेश और महिला सिपाही कोमल को रौंद दिया। टक्कर के बाद तीनों पुलिसकर्मी हवा में उछले और जमीन पर गिरे।
महिला सिपाही की मौत
हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला सिपाही कोमल को मृत घोषित कर दिया। SI दीपक और ASI अवधेश की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जहानाबाद के प्रिंस भी घायल हैं। सभी का इलाज जारी है। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया।
पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार,दो फरार
पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में 4 लोग सवार थे। चारों हाजीपुर से पार्टी कर लौट रहे थे। गाड़ी कुंदन चला रहा था। गाड़ी में निखिल राज, वेद प्रकाश और राजा बैठे थे। स्कॉर्पियो निखिल राज, पिता कमलेश कुमार सिंह की है। पुलिस ने निखिल राज और वेद प्रकाश को पकड़ा लिया है। ड्राइवर और एक आरोपी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।