BJP प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

जानिए बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह बबलू की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Updated On 2025-11-04 17:14:00 IST

छातापुर से बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू

Biography Of BJP Candidate Neeraj Kumar Singh Bablu: नीरज कुमार सिंह बबलू बिहार के एक प्रमुख नेता हैं। वह वर्तमान में बिहार के सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वह फिलहाल बिहार सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री भी है। वो इस सीट पर पहले 4 बार जीत चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक फिर से इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पढ़ें नीरज कुमार की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

नीरज कुमार सिंह बबलू को बिहार की राजनीति में कोसी क्षेत्र के एक प्रभावशाली और बाहुबली नेता के रूप में जाना जाता है। उनका राजनीतिक करियर 20 साल से भी ज्यादा का है। नीरज कुमार लगातार 4 बार विधायक बन चुके हैं। वह पहली बार जेडीयू के टिकट पर साल 2005 में राघोपुर विधानसभा सीट विधायक बने थे।

इसके बाद साल 2010 में वह सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से विधायक बने और फिर उन्होंने जेडीयू को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। बिहार के 2015 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने इसी सीट पर एक फिर से जीत हासिल की और साल 2020 में चौथी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बने। फिलहाल नीरज कुमार बिहार सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (PHED) के कैबिनेट मंत्री हैं।

निर्वाचन क्षेत्र

भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिंह बबलू को तीसरी बार छातापुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। इससे पहले यह दो बार जेडीयू और दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

नीरज कुमार सिंह बबलू कोसी क्षेत्र के राजपूतों के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। नीरज कुमार सिंह बबलू का जन्म 1969 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम राम किशोर सिंह है। इसके अलावा ऐसा बताया जाता है कि नीरज कुमार सिंह बबलू बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के राजपूत के चचेरे भाई हैं, जिनकी साल 2020 में संदिग्ध मौत हो गई थी। नीरज कुमार ने अभिनेता के लिए न्याय की मांग की थी।

शिक्षा

नीरज कुमार सिंह बबलू ने एसएमएस आरकेएस कॉलेज, मधुबनी से 12वीं पास किया है।

आपराधिक रिकॉर्ड

नीरज कुमार सिंह बबलू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दिए चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा किया है। 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे उन्होंने 3 लंबित आपराधिक मामलों का जिक्र किया है।

संपत्ति

2020 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, नीरज कुमार सिंह बबलू लगभग 14 करोड़ रुपये की कुल चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं।

Tags:    

Similar News