JDU Candidate List 2025: जदयू की दूसरी सूची में 9 महिलाओं को मौका, 4 मुस्लिम उम्मीदवार भी लिस्ट में, देखें लिस्ट
जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिनमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम प्रत्याशी हैं। अब तक जदयू ने कुल 101 उम्मीदवारों की घोषणा की है और 17 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं।
JDU Candidate list
JDU Candidate list: जदयू ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची (JDU Second Candidate List 2025) जारी कर दी है। इस सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बुधवार को जारी पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह जदयू ने अपने खाते में आई सभी 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी कर दी है।
दूसरी सूची में 9 महिला उम्मीदवार और 4 मुस्लिम प्रत्याशी शामिल हैं। जदयू ने 17 विधानसभा क्षेत्रों में अपने पुराने उम्मीदवारों को बदल दिया है। पार्टी ने महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों को विशेष प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।
जदयू की दूसरी सूची में 9 महिला उम्मीदवारों के नाम
- बाबूबरही – मीना कामत
- फुलपरास – शीला मंडल
- त्रिवेणीगंज – सोनमरानी सरदार
- अररिया – शगुफ्ता अजीम
- धमदाहा – लेशी सिंह
- बेलागंज – मनोरमा देवी
- नवादा – विभा देवी
- केसरिया – शालिनी मिश्रा
- शिवहर – श्वेता गुप्ता
इनमें कई वर्तमान विधायक हैं, जबकि कुछ पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं।
अल्पसंख्यक समाज से चार उम्मीदवारों को टिकट
- अररिया – शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट – मंजर आलम
- अमौर – सबा जफर
- चैनपुर – जमा खान
पहली सूची में जदयू ने किसी भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था, लेकिन दूसरी सूची में पार्टी ने संतुलन साधने की कोशिश की है।
इन 44 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित
वाल्मीकिनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेंद्र राउत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, लौकहा से सतीश साह, निर्मली से अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से रामविलास कामत, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार, रानीगंज से अचमित ऋषिदेव, अररिया से शगुफ्ता अजीम, जोकीहाट से मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सबा जफर, रुपौली से कलाधर मंडल, धमदाहा से लेशी सिंह, और चैनपुर से जमा खान समेत कुल 44 सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं।
महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व पर जदयू का जोर
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रणनीति इस बार समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की है। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक कुल 13 महिलाएं टिकट पा चुकी हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय से 4 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं।