Ashutosh Sharma: 20 लाख कीमत वाला करोड़ों की सैलरी लेने वालों पर पड़ा भारी, 'सिक्सर किंग ने' मुंबई इंडियंस को दहशत में ला दिया

Who is Ashutosh Sharma: पंजाब किंग्स के बैटर आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 28 गेंद में 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 61 रन बनाए थे। वो युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं।

Updated On 2024-04-19 11:34:00 IST
आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी फिफ्टी ठोकी।

Who is Ashutosh Sharma: आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को भले ही 9 रन से हरा दिया। लेकिन, मैच में एक वक्त ऐसा भी था, जब लग रहा था कि मुंबई टीम की सांसें ऊपर-नीचे हो गईं थीं और ऐसा करने का काम रेलवे की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बैटर आशुतोष शर्मा ने किया। आशुतोष ने अकेले दम पर मुंबई इंडियंस को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने लगभग मैच मुंबई से छीन ही लिया था। लेकिन, बदकिस्मती से वो 28 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। वर्ना मुंबई शायद ही कभी ये मैच भूलती। 

आशुतोष शर्मा ने  आईपीएल 2024 में चार बार बल्लेबाजी की और हर बार वो तब बैटिंग के लिए उतरे, जब पंजाब किंग्स संकट में थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू पर, वह जब खेलने उतरे थे, तब टीम को हर ओवर में 11 रन की दरकार थी। टीम को 27 गेंद में 50 रन चाहिए थे। तब आशुतोष ने 15 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर किंग्स को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। अगले मैच में, जब टीम को 27 गेंद में 69 रन चाहिए थे। तब वो बैटिंग के लिए उतरे थे और पंजाब किंग्स महज 2 रन से जीत से चूकी थी। 

आशुतोष को घरेलू क्रिकेट का सिक्सर किंग कहते हैं
मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 193 के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की हालत खराब थी। 77 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। वो आईपीएल में पहली बार 15 ओवर से पहले बैटिंग कर रहे थे। उस समय पंजाब को 64 गेंद में 116 रन चाहिए थे और उन्होंने कोहराम मचा दिया। 

सूर्यकुमार को अपना आयडल मानते हैं
25 साल के आशुतोष सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को अपना आयडल मानते हैं। वो भी इन दोनों बल्लेबाजों की तरह ही मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। आकाश मधवाल की गेंद पर उनका पहला छक्का देख सूर्यकुमार यादव भी खुश ही हुए होंगे। इसके बाद उन्होंने रिवर्स स्कूप शॉट भी खेला था। 

11 गेंद में टी20 में फिफ्टी जड़ चुके हैं
ये कोई पहला मौका नहीं है जब आशुतोष ये ये साबित किया कि उन्हें क्यों घरेलू क्रिकेट का सिक्सर किंग कहते हैं। उन्होंने 6 महीने पहले ही रेलवे की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ घरेलू सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में महज 11 गेंद में अर्धशतक ठोका था और युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले भारतीय होने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। 

आशुतोष शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंद में 61 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके मारे थे। 

Similar News