Shardul Thakur Century: शार्दुल ठाकुर ने बचाई मुंबई की लाज, 9वें नंबर पर आकर छक्के से पूरी की पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी

Shardul Thakur Maiden First Class Century: शार्दुल ठाकुर ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक ठोका है। उन्होंने छक्के से अपनी पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी पूरी की।

Updated On 2024-03-03 16:10:00 IST
शार्दुल ठाकुर ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक ठोका है।

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में मुंबई की टक्कर तमिलनाडु से हो रही। तमिलनाडु के पहली पारी के 146 रन के जवाब में एक समय मुंबई की भी हालत खराब थी। 106 रन के स्कोर पर टीम ने अपने 7 रन गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज नाकाम रहे थे। ऐसे मुश्किल परिस्थिति में 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे शार्दुल ठाकुर ने बल्ले से कोहराम मचा दिया। उन्होंने छक्के से अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। इसके लिए शार्दुल ने सिर्फ 89 गेंद ली। 

शार्दुल ठाकुर 105 गेंद में 109 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के मारे। उन्होंने 104 के स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए। शार्दुल ने हार्दिक तमोर के साथ मिलकर पहले 8वें विकेट के लिए 131 गेंद में 105 रन जोड़े और इसके बाद तनुष कोटियन के साथ 96 गेंद में 79 रन की साझेदारी की। निचले क्रम में हुई इन दो साझेदारियों की वजह से मुंबई ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Promo: ये क्या! आईपीएल 2024 के प्रोमो से धोनी-रोहित गायब, ऋषभ पंत के साथ 3 कप्तानों का अतरंगी अवतार

शार्दुल ने शतक ठोकने से पहले गेंद से भी कमाल दिखाया था। उन्होंने तमिलनाडु को पहली पारी में 146 रन पर समेटने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 14 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए थे। तमिलनाडु को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका शार्दुल ठाकुर ने मैच की चौथी गेंद पर दिया था। सुदर्शन खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद शार्दुल ने विजय शंकर का अहम विकेट लिया था। विजय ने पहली पारी में तमिलनाडु की तरफ से सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली थी। 

Similar News