Riyan Parag: 'अनन्या पांडे हॉट, सारा अली खान और...' रियान पराग की Youtube सर्च हिस्ट्री लीक, फैंस ले रहे मजे

Riyan Parag Youtube Search History: राजस्थान रॉयल्स के बैटर रियान पराग ने आईपीएल 2024 में खूब चौके-छक्के उड़ाए। लेकिन चर्चा में वो अपनी यू-ट्यूब की सर्च हिस्ट्री लीक होने की वजह से हैं। इसमें कई विवादित सर्च दिख रहे। इसमें सारा अली से लेकर अनन्या पांडे तक हैं।

Updated On 2024-05-28 12:28:00 IST
रियान पराग अपनी यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री के कारण विवादों में फंसे हैं।

Riyan Parag Youtube Search History: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 का खिताब जीतने से भले ही चूक गई। लेकिन, इस टीम के कई खिलाड़ियों ने इस सीजन में दमदार प्रदर्शन किया। इसमें रियान पराग शामिल हैं। उन्होंने इस सीजन में खूब चौके-छक्के उड़ाए लेकिन, वो सुर्खियों में अलग वजह से हैं। सोशल मीडिया पर रियान का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उनकी यू-ट्यूब की सर्च हिस्ट्री दिख रही। इसमें वो सारा अली खान और अनन्या पांडे के हॉट वीडियो सर्च करते नजर आए। इसके बाद से वो ट्रोल हो रहे। 

22 साल के रियान पराग Youtube पर स्ट्रीमिंग भी करते हैं। इस दौरान वो यू-ट्यूब पर कॉपीराइट फ्री म्यूजिक सर्च करने पहुंचे। तभी वहां पहले से ही सर्च की गईं चीजें दिखने लगीं। इसमें 'अनन्या पांडे हॉट' और 'सारा अली खान हॉट' दिख रहा था। एक एक्स यूजर (पूर्व में ट्विटर) ने रियान का ये वीडियो पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "रियान पराग की सर्च हिस्ट्री "सारा अली खान हॉट" "विराट कोहली" "अनन्या पांडे हॉट।" हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। 

रियान पराग विवादों में फंसे
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब रियान पराग इस तरह विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वो कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। पिछला आईपीएल सीजन उनका खराब रहा था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने असम की तरफ से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया था और इस बार आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोला है। 

रियान पराग ने आईपीएल 2024 में 16 मैच में 573 रन बनाए और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर रहे। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के पिछले सीजन में उन्होंने 10 मैच में 510 रन ठोके थे। इसमें लगातार 7 अर्धशतकीय पारी शामिल थी। देवधर ट्रॉफी की 5 पारी में 354 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए थे।

Similar News