Rishabh Pant: नो लुक सिक्स, ओवर में 6 बाउंड्री, शाहरुख खान भी ऋषभ पंत का धमाका देख उछल पड़े, वीडियो वायरल

Rishabh Pant No Look Six: ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 273 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 55 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने नो लुक सिक्स मारा था।

Updated On 2024-04-04 10:44:00 IST
ऋषभ पंत के नो लुक सिक्स पर शाहरुख खान ने भी ताली बजाई।

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में बड़ी हार झेलनी पड़ी। लेकिन, मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पावर हिटिंग से सबके होश उड़ा दिए। 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत ने महज 25 गेंद में 55 रन की पारी खेली और आखिर तक दिल्ली को मैच में बनाए रखा। 

ऋषभ पंत ने 55 रन की पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के उड़ाए। उन्होंने दिल्ली की पारी के 12वें ओवर में सभी 6 गेंद पर बाउंड्री लगाई। ये ओवर वेंकटेश अय्यर ने फेंका था। उनके इस ओवर की पहली गेंद पर पंत ने चौका उड़ाया और फिर लगातार दो गेंदों पर छक्के मारे और आखिरी तीन गेंद पर ही पंत के बल्ले से चौका निकला। इस तरह पंत ने महज 6 गेंद में ही 28 रन कूट डाले। 

पंत के नो लुक सिक्स ने उड़ाया गर्दा
इसी ओवर की एक गेंद पर वेंकटेश अपनी लाइन से भटक गए थे। गेंद पंत के पैर पर आई और उन्होंने नो लुक सिक्स जड़ दिया। पंत के इस नो लुक सिक्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान भी खुद को रोक नहीं पाए और कुर्सी से उछल पड़े और पंत के लिए खूब तालियां बजाईं।

स्टब्स ने भी अर्धशतक जमाया
पंत के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी पारी खेली थी। उन्होंने भी 32 गेंद में 54 रन ठोके थे। लेकिन, स्कोर इतना बड़ा था कि पंत और स्टब्स की पारी भी दिल्ली की हार नहीं टाल पाई। लगातार अंतराल पर दिल्ली के विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। 

केकेआर ने ठोके थे 272 रन
इससे पहले, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने 39 गेंद में 85 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी 54 रन बनाए थे। 

Similar News