Rohit Sharma Most ODI Sixes: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने सिक्सर किंग; शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 352 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है।
Rohit Sharma Most ODI Sixes
Rohit Sharma Most ODI Sixes Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड रच दिया है। रोहित ने 352 छक्के लगाकर शहीद अफरीदी के 351 छक्कों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़कर खुद को ODI क्रिकेट का असली सिक्सर किंग साबित कर दिया। इस उपलब्धि के साथ रोहित ने बल्लेबाजी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के
- रोहित शर्मा: 352
- शाहिद अफरीदी: 351
- क्रिस गेल: 331
- सनथ जयसूर्या: 270
- एमएस धोनी: 229
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित शर्मा का जलवा
रोहित का दबदबा सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम कुल 645 छक्के दर्ज हैं। यानी वे दुनिया के किसी भी क्रिकेटर से काफी आगे हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी वे 205 छक्कों के साथ नंबर 1 हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्कों के साथ भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनसे ऊपर केवल ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग हैं।
कप्तान के रूप में भी छक्कों का जलवा
कप्तान के रूप में भी रोहित का बल्ला खूब बोला है। बतौर कप्तान उन्होंने 126 छक्के लगाए हैं, जो एमएस धोनी के बराबर है और सिर्फ आयन मॉर्गन उनसे आगे हैं।
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 93 छक्के हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
यही नहीं, साल 2023 में रोहित ने 67 छक्के लगाकर एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम था।
भारत में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
भारतीय मैदानों पर भी रोहित का जलवा देखने लायक रहा है। भारत में उनके 182 छक्के हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा घरेलू मैदान पर लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
उनकी सबसे यादगार पारियों में से एक 2013 में बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया पहला दोहरा शतक है, जिसमें उन्होंने 16 छक्के जड़े थे, जो वनडे क्रिकेट में किसी भी पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड में शामिल है।