IND vs SL 3rd ODI: तीसरा वनडे 110 रन से हारा भारत, श्रीलंका ने 2-0 से जीती सीरीज

India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Score: श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रनों से हरा दिया। लंका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा कर लिया।

Updated On 2024-08-07 20:36:00 IST
तीसरा वनडे और सीरीज भी हारा भारत

India vs Sri Lanka 3rd ODI: श्रीलंका ने भारत को तीसरा वनडे मुकाबला 110 रनों से हरा दिया। श्रीलंका के 248 रन के जवाब में टीम इंडिया 138 रन पर सिमट गईं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक नहीं पाया। आखिर के ओवर्स में वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला पाए। 
श्रीलंका की तरफ से स्पिन गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। दुनिथ वेल्लागे ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए। महेश तीक्ष्णा और जेफरी वांडरसे ने 2-2 विकेट चटकाएं। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96 रन बनाए। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। उनके अलावा लंका की तरफ से पथुम निशांका ने 45 और कुशल मेंडिस ने 59 रन बनाए।

इससे पहले लगातार तीसरे मुकाबले में चरिथ असालंका ने टॉस जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मैच में श्रीलंका की टीम में एक बदलाव किया। अकिला धनंजय के स्थान पर महीश तीक्ष्णा टीम में आए। वहीं, भारतीय टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अर्शदीप सिंह और केएल राहुल इस मैच में नहीं खेल रहे। ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला। 

Similar News