MLC 2025: 40 में भी 20 साल वाले जैसा धमाका, धोनी के पुराने साथी ने काटा गदर, टी20 में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने

Faf du Plesis Century: फाफ डु प्लेसी ने MLC 2025 में 103 रन की पारी खेलकर टी20 में 8वां शतक जड़ा। वो अब 40 की उम्र के बाद दो टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Updated On 2025-06-30 10:40:00 IST

Faf Du Plesis hundred

faf du plesis century mlc 2025: टेक्सस सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ मुकाबले में 103 रनों की धुआंधार पारी खेली और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस शानदार शतक के साथ, डु प्लेसी इस लीग में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं और 40 की उम्र पार करने के बाद दो शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।

डु प्लेसी ने 53 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट रहा 194.34, यानी हर गेंद पर लगभग दो रन। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी की और टेक्सस सुपर किंग्स को 20 ओवर में 223 रन तक पहुंचाया। उनके जोड़ीदार स्मित पटेल तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन फाफ एक छोर पर टिके रहे और टीम को दमदार स्कोर तक पहुंचाया। फाफ डुप्लेसी काफी समय तक महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 में वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उतरे थे। 

MI न्यूयॉर्क की हार

जवाब में, MI न्यूयॉर्क की शुरुआत खराब रही। निकोलस पूरन और मोनाक पटेल जल्दी आउट हो गए। हालांकि, कायरान पोलार्ड ने 70 रन और क्विंटन डिकॉक ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 39 रन पीछे रह गई।

T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बने डुप्लेसी

डु प्लेसी का यह शतक उनके T20 करियर का आठवां शतक था। इसके साथ ही वो टी20 में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने बाबर आज़म और माइकल क्लिंगर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम सात-सात शतक हैं। अब डु प्लेसी T20 में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उनके साथ इस लिस्ट में रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, एरॉन फिंच और माइकल क्लिंगर जैसे दिग्गज हैं – जिनके नाम भी आठ-आठ शतक हैं।

टी20 में सबसे ज़्यादा शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल (22 शतक) के पास है, इसके बाद बाबर आज़म (11) और विराट कोहली (9) का नंबर आता है।

Tags:    

Similar News