Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

योगिनी एकादशी व्रत 21 जून 2025 को है। जानिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या करें और क्या न करें, तथा किस प्रकार का दान फलदायी माना गया है।

Updated On 2025-06-20 16:23:00 IST

Yogini Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 21 जून 2025, शनिवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु (नारायण) की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

इस साल बन रहा है शुभ 'जयद योग'
इस वर्ष योगिनी एकादशी के दिन 'जयद योग' का संयोग बन रहा है, जो अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। यह योग शुभ कार्यों और आध्यात्मिक साधना के लिए अनुकूल होता है।

एकादशी तिथि
पूजा का शुभ मुहूर्त: 21 जून, सुबह 6:45 से 8:26 बजे तक

योगिनी एकादशी पर दान का महत्व
इस दिन किया गया दान-पुण्य कई गुना फलदायक माना जाता है। केवल एकादशी के दिन ही नहीं, बल्कि द्वादशी तिथि (22 जून) को भी दान करना उत्तम माना जाता है।

योगिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान

  • गेहूं, चावल, जौ जैसे अनाज
  • मौसमी फल (आम, केला, सेब आदि)
  • जल या जलपात्र
  • नए वस्त्र
  • मंदिर में या ब्राह्मण को भोजन

योगिनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं

क्या करें?

  • सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प लें
  • भगवान विष्णु की पूजा, आरती और व्रत कथा का पाठ करें
  • रात्रि में जागरण और भजन-कीर्तन करें
  • संयमित आहार या फलाहार करें (यदि निर्जला व्रत कठिन हो)

यह न करें

  • अन्न, चावल और नमक का सेवन
  • झूठ बोलना या किसी से कटु व्यवहार
  • क्रोध, हिंसा या नशे से दूरी रखें
  • ब्रह्मचर्य का उल्लंघन न करें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News