Vastu Tips: दूसरों की यह चीज करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान!, होगा बड़ा नुकसान

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार अंगूठी, रुमाल, घड़ी और कलम जैसी चीजें दूसरों से लेकर उपयोग नहीं करनी चाहिए। जानिए क्यों हो सकती है इससे हानि।

Updated On 2025-07-17 11:17:00 IST

वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के हिसाब से हमें दूसरों की चीजों का उपयोग करने से बचना चाहिए। नहीं तो सकारात्मक कार्य भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने लगता है। इसके साथ ही वित्तीय अस्थिरता, और रिश्तों में तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौंन सी वो चीजें हैं, जिसका उपयोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से वर्जित है।

अंगूठी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अंगूठी सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि उस व्यक्ति की ऊर्जा और भाग्य का प्रतिनिधित्व करती है। यदि आप किसी की पहनी हुई अंगूठी धारण करते हैं, तो हो सकता है कि उसके साथ जुड़े दुर्भाग्य या नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में प्रवेश कर जाएं। इससे आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसी चीजों के उपयोग से बचना चाहिए।

रुमाल

कई बार लोग जरूरत पड़ने पर दूसरों का रुमाल उपयोग कर लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना न केवल अशुभ होता है बल्कि इससे रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। विशेषकर विवाह और प्रेम संबंधों में विवाद, दूरी और विश्वास की कमी पैदा हो सकती है। साथ ही, रुमाल जैसी व्यक्तिगत चीज़ें स्वच्छता और ऊर्जा के आदान-प्रदान से जुड़ी होती हैं, जिनका प्रभाव आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है।

घड़ी

घड़ी जीवन में समय के प्रवाह की प्रतीक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किसी और की पहनी हुई घड़ी को पहनने से आपकी उन्नति रुक सकती है। यह विशेष रूप से करियर और पढ़ाई में नकारात्मक असर डाल सकती है। दूसरे व्यक्ति की घड़ी पहनने से उसका भाग्य या समय आपके जीवन में हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे बने बनाए काम अटक सकते हैं और प्रगति धीमी हो सकती है।

कलम

कलम एक ऐसी वस्तु है जो विद्या, रचना और निर्णयों से जुड़ी होती है। चाहे परीक्षा की कॉपी हो, ऑफिस की फाइल या कोई दस्तावेज। वास्तु में माना गया है कि दूसरे की कलम से काम करना माता सरस्वती का अपमान है। इससे न केवल आपकी विद्या में बाधा आ सकती है बल्कि आपकी लिखी गई बातों का असर भी कम हो सकता है। खास तौर पर साक्षात्कार, परीक्षा और जरूरी दस्तावेजों पर साइन करते समय कभी भी किसी और की कलम न लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News