Vastu Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्यान, मिलेगा तगड़ा लाभ
Vastu Tips: घर की महिलाओं की कुछ आदतें मां लक्ष्मी की कृपा को प्रभावित कर सकती हैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार वो कौन-से काम हैं जो लक्ष्मीजी को अप्रसन्न करते हैं।
Vastu Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी माना जाता है। यह विश्वास किया जाता है कि जिन घरों में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वहां कभी आर्थिक तंगी नहीं आती और परिवार हमेशा सुख-शांति से जीवन व्यतीत करता है। ऐसे में महिलाएं, जिन्हें स्वयं "गृह लक्ष्मी" की उपाधि दी गई है, अगर कुछ विशेष बातों का ध्यान न रखें, तो अनजाने में ही मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें महिलाओं को कभी नहीं करना चाहिए, वरना घर की समृद्धि प्रभावित हो सकती है।
दरवाजे को ठोकर मारकर न खोलें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का स्थान होता है। महिलाएं अक्सर हाथ में सामान होने पर या जल्दबाजी में पैरों से दरवाजा खोल देती हैं। यह आदत न केवल अनुचित मानी जाती है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी का अपमान भी समझा जाता है। ऐसी स्थिति में धन का प्रवाह रुक सकता है।
दहलीज पर बैठना या वहां बातें करना
घर की दहलीज को शुभ स्थान माना जाता है, जहां से देवी-देवताओं का आगमन होता है। यदि महिलाएं दहलीज पर बैठकर श्रृंगार करती हैं, भोजन करती हैं या लंबी बातचीत करती हैं, तो इसे मां लक्ष्मी के प्रवेश में बाधा माना जाता है। इससे घर में कलह और आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है।
झाड़ू पर पैर लगाना या उसे ठोकर मारना
झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, क्योंकि यह घर की गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को हटाती है। महिलाओं को कभी भी झाड़ू पर पैर नहीं रखना चाहिए और न ही उसे अपमानजनक तरीके से ठोकर मारनी चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का प्रवेश होता है और मां लक्ष्मी दूर चली जाती हैं।
बिस्तर अस्त-व्यस्त छोड़ना
सुबह उठने के बाद यदि महिलाएं बिस्तर को समय पर न समेटें और उसे अस्त-व्यस्त छोड़ दें, तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर ही मां लक्ष्मी को प्रिय होता है।
पूजा स्थल की अनदेखी
घर के पूजा स्थान की नियमित सफाई और दीपक जलाना न केवल धार्मिक दायित्व है बल्कि यह ऊर्जा संतुलन का भी माध्यम है। यदि महिलाएं पूजा घर को गंदा रखें या नियमित पूजा न करें, तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा में कमी आ सकती है।
बासी या मुरझाए फूलों का उपयोग
वास्तु अनुसार, पूजा में ताजे फूलों का ही उपयोग करना चाहिए। मुरझाए या बासी फूल मां लक्ष्मी को अप्रिय होते हैं। महिलाएं जब पूजा करती हैं तो ध्यान रखें कि पूजा की थाली और सामग्री पूरी तरह से शुद्ध और ताजी हो।
ध्यान रखने योग्य कुछ सरल उपाय
घर में रोज शाम को दीपक जलाएं और कपूर से शुद्धिकरण करें।
तुलसी का पौधा घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं और रोज़ जल दें।
झाड़ू, पोछा जैसे सफाई के सामान को पूजा स्थल के पास या रसोई में न रखें।
घर का प्रवेश द्वार साफ-सुथरा और सजावटी होना चाहिए, वहां ओम या स्वास्तिक बनाएं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अनिल कुमार