Vastu Tips For Relationship: क्या आपके रिश्ते में भी आई है दूरी? इन वास्तु उपायों से लौटा सकते हैं प्यार की गर्माहट

वास्तु शास्त्र के अनुसार रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए साउथ-वेस्ट दिशा, बेडरूम की सजावट और सकारात्मक ऊर्जा का रखें ध्यान।

Updated On 2025-08-21 21:20:00 IST

Vastu Tips For Relationship: कभी जो रिश्ता प्यार और अपनापन से भरा होता है, वक्त के साथ उसमें ठंडापन और दूरियां आने लगती हैं। कई बार इसकी वजह बाहरी हालात या आपसी अनबन नहीं, बल्कि आपके घर का बिगड़ा हुआ वास्तु भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की दिशाएं और सजावट आपके मानसिक और भावनात्मक संबंधों पर गहरा असर डालती हैं। अगर आप अपने रिश्ते में फिर से वही मिठास और समझदारी लाना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों को अपनाकर नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।

साउथ-वेस्ट दिशा का रखें खास ध्यान

वास्तुशास्त्र में दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा को स्थायित्व और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक माना गया है। इस दिशा में यदि गंदगी, टूटे सामान या टॉयलेट बना हो, तो रिश्तों में गलतफहमियां और तनाव बढ़ सकता है।

उपाय

साउथ-वेस्ट को हमेशा साफ-सुथरा रखें। यहां कोई भी टूटी चीज़, झाड़ू या कूड़ादान न रखें। इस दिशा की दीवार पर पति-पत्नी की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं। एक गुलाबी रंग का शो-पीस या क्रिस्टल बॉल रखने से रोमांटिक ऊर्जा बढ़ती है।

बेडरूम का वास्तु रखें ठीक

बेड लकड़ी का होना चाहिए और इसे दीवार से सटाकर रखें, लेकिन दोनों ओर चलने की जगह होनी चाहिए। गोल या अर्धगोलाकार बेड रिश्तों में असंतुलन ला सकते हैं, इन्हें अवॉइड करें। बेड के सामने आईना होना वास्तु दोष माना गया है। यह रिश्तों में नकारात्मकता लाता है। लाल और गुलाबी रंग की बेडशीट, पर्दे और कुशन रिश्तों में प्रेम और उत्साह बढ़ाते हैं।

डिवाइसेज नहीं, एक-दूसरे को दें समय

आजकल की सबसे बड़ी समस्या है- डिजिटल डिस्टर्बेंस। बेडरूम में टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से पार्टनर के बीच संवाद की कमी हो जाती है।

उपाय

बेडरूम को सिर्फ रिलैक्सेशन और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का स्थान बनाएं। डिनर और सोने से पहले गैजेट्स से दूरी बनाएं।

बेडरूम में रखें सकारात्मकता का माहौल

रूम फ्रेशनर या ताजे फूलों से कमरा महकाएं। हफ्ते में एक बार गाय के घी का दीपक जलाएं या सुगंधित धूप करें। इससे ऊर्जा शुद्ध होती है और मानसिक तनाव कम होता है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, अव्यवस्था रिश्तों में भी उलझन ला सकती है।

वास्तु के खास उपाय जो रिश्तों में ला सकते हैं नयापन

पति-पत्नी का कमरा हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो तो संबंधों में स्थायित्व और विश्वास बना रहता है। उत्तर-पूर्व दिशा में बेडरूम होने से असमंजस, शक और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। साउथ-वेस्ट दिशा में अगर टॉयलेट बना है तो वहां वास्तु दोष निवारण के लिए महकते फूल, लव बर्ड्स की तस्वीर या गुलाबी रंग का डेकोर इस्तेमाल करें।

छोटा बदलाव, बड़ा असर

रिश्तों की मिठास सिर्फ इमोशन्स और गिफ्ट्स से नहीं, बल्कि आसपास के वातावरण से भी जुड़ी होती है। घर का सकारात्मक और सलीके से सजाया गया माहौल रिश्तों को गहराई और स्थायित्व देता है। यदि आपके रिश्ते में अनबन या मनमुटाव चल रहा है, तो एक बार अपने घर के हर कोने का भी निरीक्षण करें। शायद वहां कुछ ऐसा हो जो आपके प्यार में बाधा बन रहा हो।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News