Trigrahi Yoga 2025: मिथुन राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की किस्मत बदल सकता है यह दुर्लभ संयोग

Trigrahi Yoga 2025: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम महाराज के अनुसार 18 से 20 अगस्त 2025 तक मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। तीन राशियों के लिए यह दुर्लभ संयोग ला सकता है धन, सफलता और नए अवसर।

Updated On 2025-08-05 21:10:00 IST

Trigrahi Yoga 2025: ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। जब तीन महत्वपूर्ण ग्रह एक ही राशि में आकर संयोग बनाते हैं, तो यह विशेष योग जीवन में नई ऊर्जा, अवसर और सौभाग्य का सूचक होता है। अगस्त 2025 में यह विशेष त्रिग्रही योग मिथुन राशि में बन रहा है, जो कई राशियों के लिए समृद्धि और सफलता के द्वार खोल सकता है।

इस समय शुक्र और बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में स्थित होंगे। अब 18 अगस्त को चंद्रमा के इसी राशि में प्रवेश करने से यह त्रिग्रही योग बनेगा, जिसका प्रभाव 20 अगस्त 2025 तक रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह बहुत ही शक्तिशाली संयोग बन रहा है। जिसकी वजह से विशेष रूप से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि

त्रिग्रही योग का सबसे सीधा और मजबूत प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ेगा क्योंकि यह योग यहीं बन रहा है। इस अवधि में आपके लिए कई सकारात्मक बदलाव संभावित हैं।

करियर में प्रगति और नई उपलब्धियों के योग।

प्रतियोगी परीक्षाओं या शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम की संभावना।

आर्थिक स्थिति में सुधार और अतिरिक्त आमदनी के स्रोत मिल सकते हैं।

मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग वैयक्तिक और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में शुभ संकेत दे रहा है।

नई नौकरी, प्रमोशन या रोल चेंज के अवसर बन सकते हैं।

अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

व्यापार में स्थिरता और लाभ की स्थिति बन रही है।

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता भी बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह त्रिग्रही योग धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग लेकर आ रहा है।

आमदनी के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभर कर आएगी।

व्यापार में आपका निर्णय लेना सटीक साबित होगा।

आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

शक्तिशाली और शुभ संयोग

18 से 20 अगस्त 2025 तक बन रहा त्रिग्रही योग, ज्योतिष की दृष्टि से एक शक्तिशाली और शुभ संयोग है। मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नवीन अवसरों, आर्थिक समृद्धि और जीवन में संतुलन का संकेतक हो सकता है। यदि इन तीन राशियों में से आपकी कोई राशि है, तो आने वाला समय आपके लिए बदलाव और विकास लेकर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News