Surya Gochar 2025: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

Surya Gochar 2025: 16 जुलाई 2025 को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। जानें मेष, वृषभ व मिथुन राशि पर इसके प्रभाव, उपाय और जीवन में बदलाव।

Updated On 2025-07-15 20:40:00 IST

Surya Gochar 2025: 16 जुलाई 2025 को सूर्यदेव कर्क राशि में गोचर कर कर रहे हैं। कर्क एक भावुक जल राशि है, जो घर, आंतरिक भावनाओं और पोषण से जुड़ी होती है। इस गोचर का असर विशेषकर मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। कर्क राशि में गोचर करने पर इन राशियों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। यहां जानें सूर्य गोचर के प्रभाव।

मेष राशि

गोचर स्थिति: बुधवार को सूर्य पंचम भाव से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आपका ध्यान घर‑परिवार, भावनात्मक स्थिरता और संपत्ति की ओर केंद्रित होगा। साथ ही दशम भाव में सूर्य की दृष्टि सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर पर सहज रूप से बनी रहेगी।

प्रभाव

घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।

पारिवारिक संवाद और भावनात्मक निर्णय मजबूत होंगे।

घर के नवीनीकरण या ड्रिलग की योजना हो सकती है।

उपाय

सूर्योदय की बेला में घी का दीपक जलाएं।

लाल मसूर दान करें, इससे सूर्यदेव की ऊर्जा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

गोचर स्थिति: आपके द्वितीय स्वामी सूर्यदेव कर्क राशि में रहकर तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं, और दृष्टि नवम भाव पर है।

प्रभाव

संवाद, साहस और निकट संबंधों में वृद्धि।

छोटों के साथ मेल-भाव बढ़ेगा, यात्रा लाभदायी रहेगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि; मीडिया, पब्लिशिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्य फलीभूत हो सकते हैं।

उपाय

हर रविवार “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।

पीले गेंदे के फूल अर्पित करें।

सुबह पूजन स्थल पर घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि

गोचर स्थिति: सूर्यदेव आपके तृतीय भाव में गोचर करके द्वितीय भाव को बल दे रहे हैं और दृष्टि अष्टम भाव पर है।

प्रभाव

वित्तीय मामलों, पारिवारिक मूल्यों और वाणी पर विशेष प्रभाव

गुप्त धन या कर-संबंधित मामलों में रुचि बढ़ सकती है।

संवाद में लंबे समय से छुपी भावनात्मक गहराई सामने आएगी।

भाई‑बहनों से लाभ की संभावना।

पूर्वजों से जुड़ी जिम्मेदारियों या संपत्ति संबंधी मामलों पर विचार संभव है।

उपाय

प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

जरूरतमंदों को मीठा चावल दान करें, जिससे आंतरिक संतुलन बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News