Vastu Tips for Married Women: शादीशुदा महिलाओं के लिए 5 वास्तु नियम, जो बढ़ाते हैं पति-पत्नी के बीच का प्रेम

कुछ ऐसे वास्तु नियम निर्धारित है, जिन्हें विवाहित महिलाओं द्वारा अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। अगर वह ऐसा करने में सफल रहती हैं, तो न सिर्फ उनका आध्यात्मिक दृष्टिकोण बदलेगा बल्कि पति के साथ रिश्ता गहरा और प्रेम से भरपूर बन जाता है।

Updated On 2025-06-03 07:47:00 IST

वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Married Women : विवाहित महिलाओं के लिए जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बेहद जरुरी होती है। इसके लिए कुछ ऐसे वास्तु नियम निर्धारित है, जिन्हें विवाहित महिलाओं द्वारा अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। अगर वह ऐसा करने में सफल रहती हैं, तो न सिर्फ उनका आध्यात्मिक दृष्टिकोण बदलेगा बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होने लगेगा। साथ ही उनका अपने पति के साथ रिश्ता गहरा और प्रेम से भरपूर बन जाता है।

शादीशुदा महिलाओं के लिए वास्तु नियम

– शादीशुदा महिलाओं को सोते वक्त घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। यह दिशा स्थिरता और विश्वसनीयता की प्रतीक होती है। इस दिशा में नींद लेने से वैवाहिक जीवन में विश्वास और समझ का विस्तार होता है। साथ ही पति के साथ रिश्ता भी मजबूत होता है।

– पत्नी को सोते समय पति के दाहिनी ओर सोना शुभ माना गया है। वैदिक दृष्टिकोण से यह नियम वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य और प्रेम का विस्तार करता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में सम्मान भी बढ़ता है। इसके अलावा परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।

– विवाहित महिला को सोने वाले पलंग को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए। इसके अलावा उसका सिरहाना पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए। इस नियम से मानसिक शांति मिलती है और महिला का जीवन नकारात्मक प्रभावों से दूर रहता है।

– विवाहित स्त्रियों के पलंग के नीचे सफाई रखनी चाहिए। पलंग के नीचे खाली जगह नहीं छोड़नी चाहिए। इसके अलावा जूते-चप्पल या कबाड़ भी नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह रिश्तों में मनमुटाव उत्पन्न करता है। वैवाहिक जीवन में सुख और सौहार्द के लिए इन नियमों की पालना करें।

– विवाहिता स्त्रियों को सोने से पहले ईश्वर का ध्यान और प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति का अनुभव होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में संतुलन बना रहता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News