Shravan Maas Vrat katha: शिवभक्ति से बदली किस्मत, सावन में प्रतिदिन पढ़ें यह व्रत कथा

Shravan Maas Vrat katha: भगवान शिव की भक्ति से अमर को मिली दीर्घायु का वरदान। सावन में हर दिन पढ़ें यह कथा।

Updated On 2025-07-11 07:40:00 IST

Shravan Maas Vrat katha: हिंदू धर्म में सावन महीने का काफी महत्व है। इस पूरे महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि अगर आप प्रतिदिन इस कथा को पढ़ते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने लगेंगे। वहीं घर धन-दौलत और शोहरत से भर जाएगा। यहां पढ़ें सावन मास की व्रत कथा।

आस्था और भक्ति की शक्ति ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अगर कोई सच्चे मन से भगवान की पूजा-अर्चना करता है तो वह कभी व्यर्थ नहीं जाता। यहां आपको एक प्राचीन धार्मिक कथा के बारे में बताया गया है। जिसके अनुसार, एक संतानहीन दंपति ने भगवान शिव की भक्ति से न केवल संतान प्राप्त की, बल्कि अपने पुत्र को समय से पूर्व मृत्यु से भी बचा लिया।

यह कथा एक धनी लेकिन निःसंतान दंपति की है, जो कई वर्षों से संतान प्राप्ति की कामना में भगवान शिव की आराधना करते थे। अंतत: भगवान शिव को उन्होंने सोमवार का व्रत और सच्चे मन से प्रार्थना कर प्रसन्न कर दिया। जिसके बाद शिवजी के आशीर्वाद से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, लेकिन जन्म के समय ही आकाशवाणी ने इस बालक की अल्पायु होने की भविष्यवाणी कर दी कि यह बालक मात्र 12 वर्ष तक ही जीवित रहेगा।

बालक का नाम 'अमर' रखा गया। जैसे-जैसे अमर बड़ा हुआ, उसे ज्ञान अर्जित करने के लिए काशी भेजा गया। रास्ते में कई रोचक घटनाएं घटीं, जिनमें एक ऐसी घटना भी शामिल थी जिसमें अमर को एक राजकुमारी का विवाह 'नकली दूल्हा' बनकर करना पड़ा। अमर ने इस धोखे को उजागर करते हुए राजकुमारी को पत्र द्वारा पूरी सच्चाई बताई। प्रभावित होकर राजकुमारी ने उसे ही पति स्वीकार किया।

जब अमर की उम्र 12 वर्ष हुई, वह काशी में भगवान शिव की पूजा कर रहा था। उसी क्षण यमराज उसके प्राण लेने पहुंचे। लेकिन अमर की गहन भक्ति और सच्चे मन से की गई पूजा से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे दीर्घायु का वरदान दे दिया। यमराज को खाली हाथ लौटना पड़ा। अमर ने न केवल शिक्षा पूरी की, बल्कि बाद में अपनी धर्मपत्नी के साथ घर लौटकर एक सुखद और धार्मिक जीवन जिया।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News