Shaniwar Vastu Tips: शनिवार के दिन क्या करें और क्या नहीं?, यहां जानें

Shaniwar Vastu Tips: शनिवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना रूठ सकते हैं शनि देव। जानिए किन चीज़ों की खरीद और किन आदतों से बचना चाहिए शनिवार के दिन।

Updated On 2025-07-25 18:40:00 IST

Shaniwar Vastu Tips: शनिवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को समर्पित माना जाता है। शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहा जाता है, जो व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती या ढैय्या चल रही हो, उनके लिए शनिवार का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम के अनुसार शनिवार को कुछ कार्य करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में बाधाएं, रोग, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, शनिवार को किन कार्यों से बचना चाहिए, ताकि शनिदेव की कृपा बनी रहे।

इन दिशाओं में यात्रा से करें परहेज

शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण या ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इन दिशाओं में यात्रा करने से बाधाएं और मानसिक कष्ट बढ़ते हैं। यदि यात्रा टालना संभव न हो, तो घर से निकलते समय पांच कदम पीछे चलकर यात्रा शुरू करें। यह उपाय अशुभ प्रभाव को कम करता है।

मांस-मदिरा से बनाएं दूरी

शनिवार को मांसाहार, शराब और अन्य नशे से पूरी तरह बचना चाहिए। ऐसे पदार्थों का सेवन करने से शनि देव अप्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में दुर्भाग्य, बीमारियां और आर्थिक हानि हो सकती है।

झूठ बोलना और अपमान करना पड़ेगा भारी

शनिवार के दिन झूठ बोलना, किसी की बुराई करना या कमजोर, असहाय लोगों का अपमान करना शनि देव के क्रोध का कारण बन सकता है। खासकर महिलाओं, वृद्धों, श्रमिकों या किसी पशु को तंग करना अशुभ फल देता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए इन वर्गों की सेवा करना, दान देना और सम्मान देना श्रेष्ठ माना जाता है।

बाल और नाखून काटने से करें परहेज

मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को बाल और नाखून काटना वर्जित होता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा में कमी आ सकती है। अगर बाल या नाखून काटना जरूरी हो तो अन्य दिन का चयन करें।

इन वस्तुओं की खरीददारी न करें

नमक

सरसों का तेल

लोहे से बनी चीजें (जैसे ताले, औजार)

चमड़े से बनी वस्तुएं (जूते, बेल्ट आदि)

झाड़ू

काली उड़द और काले तिल

लकड़ी से बनी वस्तुएं

शनिवार को क्या करें शुभ फल पाने के लिए?

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं

गरीबों को काले वस्त्र, काली उड़द या तेल का दान करें

हनुमान चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करें

किसी असहाय की मदद करें

श्रमिक वर्ग को भोजन कराएं

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News