Shani Margi 2025: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में होंगे मार्गी, कुछ राशियों को मिलेगी खुशखबरी; इनको मिलेगा तनाव

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 से शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी होंगे। जानें किन राशियों को आर्थिक, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहना होगा और कौन पाएगा लाभ।

Updated On 2025-11-10 20:54:00 IST

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 से शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी गति शुरू करेंगे। शनि का मार्गी होना अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है, लेकिन कुछ राशियों को आर्थिक, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातक वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं। शनि के मार्गी होने के बाद यह अवधि आपकी परीक्षा का समय हो सकता है। पिछले गलत निर्णय या अधूरे कार्य परिणाम दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव हैं, जबकि कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इस समय कार्यों में सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक है। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शनि की ढैय्या के प्रभाव में हैं। मार्गी शनि से स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कुछ कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य की अनदेखी महंगे परिणाम दे सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। करियर में अपेक्षित परिणाम न मिलने से हतोत्साहित होने की संभावना है, लेकिन निरंतर प्रयास और ध्यान से स्थितियां सुधर सकती हैं। आर्थिक मामलों में माता-पिता या बुजुर्गों का सहयोग लाभकारी रहेगा। शिव स्तुति या शिव मंत्र जाप करना शुभ होगा।

मीन राशि

शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं और कुछ लोगों को नौकरी या व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि बीते समय में कार्यों में आप सतर्क रहे हैं, तो बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। आर्थिक मामलों में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी और गलत संगति से दूर रहना आवश्यक है। शनि मंत्र या शनि देव की आराधना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News