Raksha Bandhan Gift: रक्षाबंधन पर किन चीजों को गिफ्ट में न दें? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता
रक्षाबंधन पर उपहार देते समय इन वस्तुओं से बचें। जैसे कांच, मोती, घड़ी और नुकीली चीजें। जानिए क्यों इन गिफ्ट्स को शुभ नहीं माना जाता।
Raksha Bandhan Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, भरोसे और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी जीवनभर बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पावन दिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें बहन को गिफ्ट देना शुभ नहीं माना जाता? धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ उपहार रिश्तों में दरार, नकारात्मकता और अशुभ प्रभाव ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से रक्षाबंधन जैसे पावन अवसर पर क्या नहीं देना चाहिए गिफ्ट में?
कांच का सामान
कांच को नाजुक और टूटने वाली वस्तु माना गया है। यह भले ही सुंदर दिखे, लेकिन इसे अस्थिरता और दरार का प्रतीक माना जाता है।
शुभ दिन पर क्यों न दें
रिश्तों में स्थायित्व और मजबूती चाहिए होती है, ऐसे में कांच जैसे चटकने वाले वस्तु को देना रिश्तों में टूटन और गलतफहमी का संकेत माना जाता है।
मोती या मोती से बनी वस्तुएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोती को अक्सर आंसू और दुःख का प्रतीक माना गया है। यह मन की उदासी और जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव से जोड़ा जाता है।
रक्षाबंधन पर क्यों न दें
ऐसा माना जाता है कि बहन को मोती गिफ्ट करने से दुखद घटनाओं या मानसिक अशांति की संभावना बढ़ सकती है।
नुकीली और धारदार वस्तुएं
नुकीली वस्तुएं विच्छेद, मतभेद और कटाव का प्रतीक होती हैं। इन्हें किसी भी शुभ अवसर, खासकर रिश्तों से जुड़े उत्सवों पर देना वर्जित माना गया है।
रिश्तों पर असर
ऐसी वस्तुएं उपहार में देने से रिश्तों में कड़वाहट, विवाद या दूरियां आने की संभावना मानी जाती है।
घड़ी (वॉच/क्लॉक)
घड़ी को समय और जीवन की गति का प्रतीक माना गया है। इसे उपहार में देना यह दर्शा सकता है कि आप उस व्यक्ति के साथ का समय खत्म करना चाहते हैं।
शुभता पर प्रभाव
कहा जाता है कि घड़ी गिफ्ट करने से समय में रुकावट, समस्याएं या रिश्तों में देरी और दूरी आ सकती है।
पुरानी या इस्तेमाल की हुई वस्तुएं
वास्तु शास्त्र अनुसार पहने हुए कपड़े, पुराने बर्तन, टूटी वस्तुएं या घर में बेकार पड़ी चीजें उपहार में देना शुभ नहीं होता।
क्यों न दें
इससे व्यक्ति के भाग्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और गिफ्ट में दिए गए सामान से शुभ की जगह दुर्भाग्य जुड़ सकता है।
रक्षाबंधन पर क्या दें गिफ्ट में?
रेशमी कपड़े या पारंपरिक परिधान
सजावटी वस्तुएं जैसे हस्तनिर्मित उपहार
मिठाई या सूखे मेवे का बॉक्स
बहन की पसंद की किताब या हैंडबैग
धनवृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक जैसे लक्ष्मी गणेश मूर्ति, कुबेर यंत्र आदि
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अनिल कुमार